जालौन-उरई । अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात समेत 15 हजार रुपये नगद उड़ाए। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सेंगर कॉलोनी निवासी रणपाल सिंह सेंगर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर में परिवार सहित सो रहे थे। रात में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे झुमकी, मंगलसूत्र, कान के कुंडल, चांदी की पायल और तोड़िया समेत 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब वह सोकर उठे और कमरे में बक्से का सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।





Leave a comment