उरई। मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले युवक ने पुलिस उच्चाधिकारियों को फर्जी ज्वाइंट कमिश्नर आफ पुलिस इंदौर बनकर गुमराह किया। इसके बाद अपने विरोधियों को फंसाने के लिए झूठी शिकायत कर उनके घर पुलिस पहुंचाई। अधिकारियों को शक होने पर जब उन्होंने उसका नंबर ट्रेस कराया तो उक्त युवक फर्जी निकला। पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इटावा जनपद के गढिया पिपरौली गांव निवासी अंकित सिंह पिछले कई दिनों से एसपी रवि कुमार, एएसपी असीम चौधरी, माधौगढ़ कोतवाल विमलेश कुमार को फोन कर अपने आप को फर्जी ज्वाइंट कमिश्नर आफ पुलिस इंदौरा बताकर विरोधियों को फंसाने के लिए फर्जी शिकायतें कर उनको गिरफ्तार करने का दबाव बना रहा था। उच्चाधिकारियों को युवक द्वारा कई बार काल करने पर जब शक हुआ तो उन्होंने उसका नंबर सर्विलांस पर लगवाया। जो इटावा निवासी युवक अंकित का निकला। पुलिस टीम ने गुरुवार को उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह ग्वालियर स्थित मल्टीप्लेक्स में काम करता है। अपने विरोधियों को फंसाने के लिए फर्जी पुलिस अधिकारी बन उच्चाधिकारियों को गुमराह कर रहा था। —






Leave a comment