शहर में पार्टी की मजबूत पहचान के लिये आम आदमी के नेताओं ने झाडू थामकर सड़को पर की गांधी गीरी, लोग कौतूहल से देखने के लिये हुये मजबूर


उरई। शहर के मुख्य मार्गो पर आम आदमी पार्टी के गांधीगीरी का निराला अन्दाज लोगो के कौतूहल का केन्द्र रहा। पार्टी के प्रदर्शन के इस नये तरीके से भीड़ का ध्यान अपनी तरफ सफलता पूर्वक खींचने में कामयाब रही।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने जनता के बीच अपनी पहचान कायम करने के लिये चलाये जा रहे गंदगी हटाओं, झाडू लगाओ व्यापार बचाओ के राष्ट्रीय अभियान को यहां भी अंजाम दिया। इसके तहत गांधी चबूतरे से हाथो में झाडू थामकर पार्टी के नेताओं ने प्रर्दशन निकाला जिसने पटेल तिराहा से होते हुये कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश सचिव समीर परिहार, क्रांति पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार प्रकूस ने किया। जिलाध्यक्ष भगवान दास काका, जय शंकर निरंजन रामानंद श्रीवास, मृत्युंजय दुबे , विजय निगम सहित दर्जनों महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

Leave a comment