जालौन में फिर एक बैंक ग्राहक के साथ 1 लाख की टप्पेबाजी, बेटी की शादी के लिये निकाली थी रकम

 
उरई। बैंक से रूपये निकालकर जाने वालो के साथ टप्पेबाजी के लिये कुख्यात जालौन कस्बे में इण्डियन बैंक की मण्डी शाखा का एक ग्राहक फिर उनका निशाना बन गया। पुलिस अधीक्षक के पास पीड़ित की गुहार पहुचनें के बाद उन्होने मामला जालौन के सीओ को जांच के लिये भेज दिया है।
भुक्त भोगी जालौन कोतवाली क्षेत्र के ही भिटारा गांव निवासी बृजमोहन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की 5 दिसम्बर को शादी होनी है। जिसकी तैयारी के लिये उन्होने इण्डियन बैंक की मण्डी शाखा के अपने खाते से 9 नवम्बर को 1ः30 बजे दोपहर सवा लाख रूपये निकाले थे। जिसमें से 25 हजार रूपये अपनी जेब रख लिये थे जबकि एक लाख रूपये स्कूटी के झोले में डाल लिये थे। इसके बाद देव नगर चौराहा पर वे एक डॉक्टर से दवा लेने लगे। इसी दौरान स्कूटी से टप्पेबाजो ने उनके एक लाख रूपये पार कर दिये।  
उन्होने इसकी शिकायत जालौन कोतवाली में की तो पुलिस ने बैंक व गल्ला मण्डी परिसर के सीसी कैमरो के फुटेज दिखवाये जिसमें दो संदिग्धों को नोटिस किया गया। लेकिन उन्हे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस अधीक्षक ने बृजमोहन के शिकायती पत्र पर सीओ जालौन को जांच के निर्देश दिये है। 

Leave a comment