योगी के सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की हकीकत जानने के लिए इन मार्गों से गुजरकर दिखायें


कुठौंद-उरई। योगी सरकार का सड़कों को गडढ़ा मुक्त करने का आदेश यहां हवा हवाई साबित हो रहा है जिसकी गबाही कस्बा से माधौगढ़ रोड पर देखा जा सकता है। इसमें एक किलोमीटर टुकड़े में सड़क गायब होकर गड्ढ़े ही गड्ढ़ बचे हैं। जिसके कारण इस पर से होकर गुजरने वाली बाइक पलटती रहती है। कई बार इसके कारण बाइक पर बैठे महिलायें व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
इसी रोड से लोग आस्था के बड़े केन्द्र जालौनी माता मंदिर के लिए जाते हैं। गड्ढ़ों के अलावा यहां नाला न होने से लेट्रिन आदि का गंदा पानी रोड पर भरा रहता है जिससे श्रृद्धालु सनकर ग्लानि से भर जाने का मजबूर हो जाते हैं।
प्रबुद्ध नागरिक जिम्मेदार नेताओं से लेकर प्रधान तक से गुहार कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन कोई पसीजने को तैयार नहीं है।
उधर माधौगढ़ क्षेत्र में अमखेड़ा से माधौगढ़ तक का रोड गड्ढ़ों के कारण इतना ऊबड़ खाबड़ हो चुका है कि उस पर से वाहनों का गुजरना दूभर है। पर अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।  

Leave a comment