कालपी –उरई | ग्राम बरदौली स्थित एक कागज फैक्ट्री में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई फलस्वरूप करीब 5 लाख रूपए के माल का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों के घंटों के प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण हो सका ।
प्राप्त खबर के अनुसार संजय निगम निवासी उदनपुरा द्वारा बरदौली गांव में 4 महीने पहले कागज फैक्ट्री का स्थापना की गई थी । शनिवार की शाम करीब चार बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से इस फैक्ट्री में आग लग गई। देखते देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह तथा फायर सर्विस के प्रभारी, दमकल कर्मचारियों तथा दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे | नियन्त्र के लिए लपटों पर पानी की बौछार की गयी । करीब 3-4 घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू में हो सकी | अग्निकांड से फैक्ट्री में माल तथा मशीन समेत चार 5 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। पिछले साल भी कालपी में अलग-अलग स्थानों पर तीन कागज फैक्ट्रियो में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है।





Leave a comment