कालपी –उरई | गोकशी में लिप्त 8 व्यक्तियों के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है जिससे गो कशों में  खलबली मच गई है।

विदित  हो कि बीते महीने गुलौली ग्राम के आसपास  गोकशी का धंधा चलाने वाले व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई थी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह की ओर से गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया गया है कि आरोपी हकीम बैग  निवासी ग्राम गुलौली तथा उसके 7 साथियों के द्वारा आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए गोंकशी की जा रही थी |  आरोपियों के क्रियाकलापों से जनता भयभीत तथा परेशान रहती थी। इस कारण नामजद आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गैर थाने की पुलिस के द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है। 8 व्यक्तियों के खिलाफ एक्ट का मुकदमा दर्ज होने से अपराधी तत्वों में खलबली मच गई है।

Leave a comment