कालपी-उरई |
लुड़केश्वर बाल सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला एवं विशाल धनुष यज्ञ का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से धूमधाम पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने रामलीला के महत्व पर प्रकाश डाला।
धर्म नगरी में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के लंका मीनार परिसर में आयोजित रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ लीला का मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया।। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने असत्य एवं अधर्म के खिलाफ संघर्ष किया है। इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर और उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा में हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए |
कार्यक्रम संयोजक मनोज चतुवेदी समेत आयोजक मंडल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी एवं कलाकारों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।इस अवसर पर
अशोक वाजपेई, मलखान सिंह यादव,अमर सिंह चंदेल, ओम प्रकाश शर्मा, प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, सुरेश वर्मा,शिवम यादव, डब्बू श्रीवास्तव,मनोज पाण्डेय, दीनबंधु शुक्ला,राम सुंदर तिवारी, सुनील गुप्ता सभासद,शालू श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, आशीष भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
दूर-दराज से पधारे जानें माने विख्यात कलाकारों ने रातभर रामलीला का मंचन करके श्रोताओं की जमकर वाहवाही बटोरी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारों के साथ दर्शकों की भारी संख्या में भागीदारी रही।





Leave a comment