उरई | झांसी रोड स्थित एक अतिथि गृह में भारत विकास परिषद की बुंदेलखंड प्रांत इकाई के तत्वावधान में उत्तर मध्य क्षेत्र -2 की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बुन्देलखण्ड, अवध, काशी , ब्रह्माव्रत और गोरक्ष सहित 5 प्रान्तों की टीमों ने प्रतिभाग किया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक गौरीशंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जबकि समापन दोपहर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा के साथ किया | कार्यक्रम संयोजक डॉ सी पी गुप्ता द्वारा भारत विकास परिषद् के भवन के लिए जमीन देने की घोषणा के बाद सदर विधायक ने इसके निर्माण हेतु अपनी निधि से 25 लाख रूपये देने का एलान किया गया |
इस अवसर पर विक्रम खंडेलवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष , मुकेश जैन क्षेत्रीय महासचिव , नवीन श्रीवास्तव क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव , प्रमोद राम त्रिपाठी कार्यक्रम संयोजक, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव बीवी जुनेजा, क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर टोरिया, क्षेत्रीय सचिव विवेक कुलश्रेष्ठ , क्षेत्रीय सचिव राजेश जैन , प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव अजय मेहता , कोषाध्यक्ष नंद गोपाल अग्रवाल सहित भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा , विवेकानंद शाखा एवं उरई शाखा के पदाधिकारी भी शामिल हुए | स्वागत अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता रहे | बच्चों द्वारा हिंदी संस्कृत के गीतों की मन भावन प्रस्तुतियों ने समां बबाँध दिया |
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में अवध प्रांत की टीम विजयी रही | इस टीम में लखीमपुर की अजगेन पब्लिक स्कूल के बच्चे थे | द्वितीय स्थान कानपुर की जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम , तृतीय स्थान पर बुंदेलखंड प्रांत की लोकमान्य तिलक बालिका इं का की टीम रही | सभी प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर डॉक्टर संजीव गुप्ता , भूपेंद्र गुप्ता , नवीन विश्वकर्मा , राजेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता , महावीर सरावगी , आशुतोष शर्मा, प्रदीप महतेले, राघवेन्द्र कनकने ,राहुल देव , रामनरेश गुप्ता, रितेश तरसोलिया, सौरव निरंजन का विशेष योगदान रहा | परिषद के बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष अजय इटोरिया ने आभार जताया |






Leave a comment