बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के बच्चो ने चिल्ड्रन डे के अवसर पर  फन फेयर में उठाया आनंद

उरई |  चिल्ड्रन डे के अवसर पर बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में फन फेयर का आयोजन किया गया | रामनगर में फन फेयर का उद्घाटन फीता काटकर विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम गोतिया ने किया वही झांसी रोड पर विद्यालय की शाखा के फन फेयर का उद्घाटन डॉक्टर संजीव गुप्ता ने किया |

 इस अवसर पर बच्चों ने बहुत ही मनमोहक स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ गोलगप्पे ,भेलपुरी ,मोमोज, चीज स्लाइस,  ब्रेड स्लाइस,  रसगुल्ले सहित  विभिन्न प्रकार के गेम स्टॉल लगाये  थे |  सभी बच्चों ने बहुत इंजॉय किया और मस्ती की | इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया,  चेयरमैन सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्य सीमा  श्रीखंडे , उप-प्रधानाचार्य आशीष तिवारी , नीतू सिंह,  वन्दना गुप्ता,  पुरुषोत्तम पुरवार, डा श्वेता अग्रवाल , राजेश सिंह ,  शुभम शुक्ला,  दिग्विजय , अनिमेश , मोहन सहित विद्यालय के सभी टीचर उपस्थित रहे |

Leave a comment