सिरसाकलार-उरई | कुठौंद ब्लॉक् के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक जहटौली में बाल दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम किये | बाद में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निपुण भारत के बच्चों को पुरस्कृत किया | साथ मे अभिलेख चेक किये |
बता दें कि आज 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार उत्तम जहटोली पहुँचे | प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के बच्चों ने सबसे पहले सरस्वती वन्दना की , साथ मे स्वागत गीत गाया | बच्चों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया |
इसी क्रम में कक्षा 1, 2 और 3 के बच्चों में चयनित निपुण भारत के बच्चों से पहले गणित , हिंदी के प्रश्न पूछे | बच्चों ने सभी के सटीक जबाब दिए | खंड शिक्षाधिकारी ने बाद में निपुण भारत के चयनित बच्चों को जायमेट्री बॉक्स कॉपी पेन देकर पुरस्कृत किया |
बाद में प्राथमिक की हैड शमीम अख्तर शेख और उच्च प्राथमिक की हैड सीमा कठेरिया को बुलाकर अध्यापक उपस्थिति , मिडडे रजिस्टर, छात्र उपस्थिति सहित सभी अभिलेख चेक किये | छात्रों की संख्या कम पाकर दोनों विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को संख्या बढ़ाने को कहा | अभिलेखों पर कवर चढ़ाने को कहा | सभी बच्चे ड्रेस में पाकर सराहना की |
बाद में प्राथमिक विद्यालय जो जर्जर है उसे चेक किया विद्यालय की ऊपर से 11 हजार की विधुत लाइन की लिखित शिकायत की
कार्यक्रम में एआरपी संजीव कुमार दिनेश यादव प्रदीप विश्वकर्मा टीचर आनन्द प्रशांत गुप्ता अल्का यादव मुख्य र्रूप से रहे






Leave a comment