उरई | भारत विकास परिषद् उत्तर मध्य रीजन 2के रीजनल स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता इन दिनों चल रही है | प्रतियोगिता में बुन्देलखण्ड , अवध, काशी ब्रह्माव्रत , गोरक्ष सहित 5 प्रांतों की टीमों ने भाग लिया |
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर एव विशिष्ट अतिथि संगठन के केन्द्रीय वित्त मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, बिक्रांत खण्डेलवाल संगठन मंत्री ने मां भारती एव विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन , क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव , क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव प्रमोद राम त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव बीवी जुनेजा , क्षेत्रीय सचिव, इं अजय इटोरिया , क्षेत्रीय, सचिव विवेक कुलश्रेष्ठ , क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन ,प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव अजय मेहतेले, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नंद गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ सी पी गुप्ता , स्वागत अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता रहे ।
बच्चों द्वारा मन को मनभावन हिंदी, संस्कृत के गीतों की प्रस्तुत किया गया | लग रहा था कि मानो भारत की संस्कृति आज इस धरा पर उतर के आ गई हो। भारत विकास परिषद के सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बच्चों की प्रस्तुति से भाव विभोर हो गए। मुख्य अतिथि गौरीशंकर जी सदर विधायक ने परिषद को भवन निर्माण के लिए पच्चीस लाख देने की घोषणा की और कहा कि जल्दी भवन बनवा कर अपने भवन में ही कार्यक्रम करें । इस घोषणा के लिए रीजनल एवं प्रांतीय टीम ने उनका आभार प्रकट किया |
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में अवध प्रांत की टीम विजयी रही | इस टीम में लखीमपुर के अजगेन पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल रहे | द्वितीय स्थान कानपुर की जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम व तृतीय स्थान बुंदेलखंड प्रांत की लोक मान्य तिलक बालिका इं की टीम को प्राप्त हुआ | सभी प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष डा घनश्याम अनुरागी , अनिल बहुगुणा नगर पालिका अध्यक्ष, महेश गुप्ता राष्ट्रीय वित्त मंत्री, विक्रांत खण्डेलवाल संगठन मंत्री, मुकेश जैन रीजनल अध्यक्ष ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर भारत विकास परिषद के डॉक्टर संजीव गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, नवीन विश्वकर्मा , राजेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता , महावीर सरावगी, आशुतोष शर्मा, प्रदीप महतेले , राघवेन्द्र कनकने , राहुल देव , रामनरेश गुप्ता, रितेश तरसोलिया, सौरव निरंजन, का विशेष योगदान रहा | इस अवसर पर रीजनल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कार्यक्रम के शानदार संयोजन के लिए बुंदेलखंड प्रांत की पूरी टीम को टीम को जिसमें इं अजय ईटोरिया , संजय अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष , अजय मेहतेले , प्रांतीय महासचिव नंद गोपाल, डॉ सी पी गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता , रमाकांत दिवेदी शामिल हैं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया | प्रतिभागी टीम नेशनल स्तर की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी






Leave a comment