बाल दिवस पर सजा बाल मेला ,बच्चों की दुकान पर न्यौछावर हुए अभिभावक

 जालौन-उरई । बाल दिवस के मौके पर नगर के महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्टॉल लगाए  जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और नगर के लोग मेला देखने पहुंचे। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले को लगाया गया है जिसके माध्यम से लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। नगर के महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेले में स्कूली बच्चों ने चाट,  बताशा, चाऊमीन, बर्गर, समोसे, फल, कोल्डड्रिंक्स, गेम्स आदि के स्टाल लगाए। जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया । बच्चों ने उत्साह के साथ मेले में भाग लिया । बाल मेले में लगाया गया मिकी माउस बच्चों के आकर्षण का  केंद्र रहा। विद्यालय के संचालक मंगल सिंह चौहान बताते हैं कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस बाल मेले का आयोजन किया गया है। इस पर खुद बच्चों ने खानपान की वस्तुओं का  स्टॉल लगाने के साथ-साथ गेम्स आदि के भी स्टॉल लगाए हैं | जिसका सभी आगंतुकों ने आनंद लिया और खरीददारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रबंधक मंगल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत, रणजीत सिंह राजावत, जहीर अली, आशीष, शैलजा, निधि, साक्षी, पूनम, मुबाशिरा, सविता आदि मौजूद रहे। 

 एसबीडीएम इंटर कॉलेज में बच्चों ने रंगोली बनाई | इस दौरान  कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य जावेद, सोमेश, अजय, अबू तालिब, साधना, पुष्पेंद्र, कुलदीप आदि ने इसमें  सहयोग किया। कन्हैयालाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर एवं डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके बच्चों के लिए  उनके प्रेम की सराहना की गई। इसी तरह एमएलबी इंटर कॉलेज, ,  बालिका इंटर कालेज, आंनदी बाई हर्षे बालिका इंटर कालेज आदि में चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को उनके संस्मरण सुनाए गए।

Leave a comment