कोंच-उरई | इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल एवं काया ब्यूटी पार्लर के तत्वावधान में आपका एक दान बचाएगा जरूरतमंद की जान मुहिम का शुभारंभ 15 नवम्बर को होगा |
फेस्टिवल के संस्थापक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि सर्दी का मौसम प्रारंभ हो गया है| ऐसे में लोगो को गर्म कपड़ों की आवश्यकता महसूस होने लगी है लेकिन गरीब और असहाय लोग पैसे के अभाव में गर्म कपड़े नहीं खरीद पाते और मजबूरन सर्दी से जूझते हैं | ऐसे लोगों के लिए आपका एक दान बचाएगा जरूरतमंद की जान मुहिम को प्रारम्भ किया जा रहा है|
उन्होंने कहा कि आप सभी इस मुहिम का हिस्सा बनिये इस मुहिम से जुड़ने के लिए आपको आपके पास रखे पहनने लायक ऐसे गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, मफलर, टोपी आदि दान करना है जो आपके लिए अनुपयोगी हो चुके हों | आपका एक दान एक जिंदगी को ठंड की मार से बचा सकता है |
पारस ने बताया कि आप इस मुहिम के तहत गर्म कपड़े बाजार से खरीद कर बलदाऊ धर्मशाला मार्ग (सागर तालाब) स्थित अग्रवाल ऑफसेट पर भेज सकते हैं | पारस की इस पहल का लोग भरपूर समर्थन कर रहे हैं।





Leave a comment