जालौन-उरई । घर में घुस कर युवक को गोली मारने की वारदात में शामिल युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया | इस मामले में एक युवक पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है |

         कोतवाली क्षेत्र के रनवां में 25 अक्टूबर को दिन में करीब 12 योगेश उर्फ मोनू व अभिषेक ने घर में घुसकर महेन्द्र के ऊपर सरिया से जान लेवा हमला किया था जबकि  उनके   भतीजे यतेंद्र कुमार को  तमंचा से गोली मार दी थी जो पैर में लगी थी। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक कुमार  को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना का दूसरा आरोपी योगेश उर्फ मोनू फरार चल रहा था। बुधवार को उपनिरीक्षक अमर सिंह ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से उसे गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment