कुठौन्द-उरई | राजकीय कृषि बीज भन्डार में सभी क्षेत्रीय किसानों को मसूर , चना व सरसो के बीज की किट निशुल्क बाटी गई |
बीज भंडार प्रभारी ताराचन्द्र , बी टी एम व आत्मा के अभयमान चतुर्वेदी , अनुरुद्ध पाल, टी ए सी आदर्श द्विवेदी , ए टी एस आत्मा अरुण गौतम , ए टी ए म आत्मा ने योगदान किया | इस अवसर पर भा जा पा की मंड़ल अध्यक्ष पूजा शुक्ला , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी , महामंत्री संजय दुबे , मनमोहन सिह सेंगर सिरसा पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह निषाद आदि लोगों ने क्षेत्र के दूर-दूर से आए हुए किसानों को निशुल्क उन्नत बीज की किटें वितरित की |
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानो को निशुल्क बीज मिलने से फ्री बीज पाकर सभी किसानों के चेहरे खिल उठे कृषि बीज भंडार प्रभारी ताराचन्द्र ने बताया कि बाढ पीडित किसानों को वरीयता दी जायेगी | एक एकड से नीचे जमीन वाले किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी|
जो किसान पहले अपना आधार कार्ड व किसान पंजीयन लेकर बीज भंडार पपहुंचेंगे उन्ही को बीज किट मिलेगी |






Leave a comment