कुठौंद-उरई | स्थानीय बीआर सर्वोदय शिक्षण संस्थान में गत दिनों बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया | प्रबंधक बालकराम प्रजापति की अध्यक्षता में बाल दिवस मेला का आयोजन किया गया | प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार प्रजापति व समस्त बीआर सर्वोदय शिक्षण संस्थान परिवार ने इसे सफल बनाने में उत्साहपूर्वक योगदान किया | मेले में बच्चों ने स्टाल सजाये | इस उपलक्ष्य में सभी बच्चों को पुष्टाहार का सेवन करवाया गया | इस मौके पर सहायक अध्यापक नीतू रानी , प्रदीप कुमार, अध्यापक संजय कुमार , अतुल कुमार , विकास , शिवम, बंदना, सोनी शुक्ला , नेहा , विनीता , प्रीति उपस्थित रहे |






Leave a comment