इज्जत और हिफाजत के साथ शहर में मारे – मारे फिर रहे गोवंश को गोशालाओं में पहुचाने के अभियान का श्रीगणेश , 4 वाहनों की हुई व्यवस्था

उरई | शहर में घूम रहे गौवंशों की धमाचौकड़ी से त्रस्त लोगों को निजात के लिए उन्हें पकड कर  गौशालाओं में संरक्षित करने के अभियान का बुधवार से श्रीगणेश हो गया | इसके लिए  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने संबंधित अधिकारियों  को निर्देशित करते हुये कहा कि शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंशों को आज से अभियान चलाकर कैटर केचर के माध्यम से गरिमापूर्ण ढंग से  पकड़कर संबंधित गौशालाऊँ  में संरक्षित कराया जाए  ।

उन्होने कहा कि गौशालाओं में निराश्रित गौवंशो को संरक्षित करने के बाद ग्राम प्रधान और सचिव की इनकी देखरेख की जिम्मेदारी होगी जिसका पैना पर्यवेक्षण अधिकारियों को करना होगा । उन्होने कहा कि 04 कैटर केचर वाहन इसके लिए उपलब्ध कराये गए हैं | प्रत्येक वाहन पर  गौवंश पकड़ने हेतु 05 व्यक्ति तैनात रहेगे, सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड, पशु चिकित्सक व संबंधित अधिकारी इसमें शामिल होंगे । गौसंरक्षण समिति द्वारा एकत्रित की गयी धनराशि का उपभोग इस अभियान को सफल बनाने में किया जायेगा। अभियान निरन्तर चलाया जायेगा

Leave a comment