उरई 16 नवम्बर (सू0वि0)।
जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन जमुना पैलेस में किया गया। रबी गोष्ठी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाये गये | विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने दीप प्रज्जवलित एवं फीता काटकर रबी गोष्ठी का उद्घाटन किया | बाद में उन्होंने मेला के सभी स्टालों का अवलोकन किया । जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में किसानों की समस्त समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया | उन्होंने बिलम्ब से वर्षा के कारण असफल बुआई, बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण प्रभावित फसलों का सर्वे संयुक्त कमेटी द्वारा कराये जाने से की जानकारी दी । जनपद के कृषकों को फसलों के विक्रय में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु समूह गठित करने की अपील की । एफ०पी०ओ० (कृषक उत्पाद संगठन) डकोर एवं जालौन से अधिक से अधिक जुड़कर अपनी फसलों को सही ढंग से विक्रय कर सकते हैं। जनपद में इस वर्ष पराली जलाने की कोई भी घटना घटित नहीं होने पर मंच के माध्यम से किसानों को बधाई दी गयी ।
एमएलसी रमा निरंजन ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों से सरकारी योजनाओं का उचित ढंग से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आय दोगुनी हो| इसके लिये नयी नयी तकनीकी का प्रयोग करना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बलराम सिंह लम्बरदार आदि वक्ताओं ने जनपद में उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर प्रशासन की प्रशंसा की। साथ ही कृषि अधिकारी की सराहना करते हुये कहा कि जनपद में खाद व बीज की किसी भी प्रकार की समस्या का किसानों को सामना इस बार नही करना पड़ा। कृषि अधिकारी किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को निराकरण में रूचि से कार्य करते हैं। जनपद में बीज, मिनीकिट बीज एवं उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुव्यवस्थित ढंग से वितरण हेतु प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की सराहना की गयी। जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सूर्यनायक द्वारा मंच के माध्यम से सरकारी योजनाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ किये जाने पर जोर देते हुये सरकारी कार्यवाही एवं योजनाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न न करने की अपील की गयी। जनपद की नहरों में पानी का संचालन यथाशीघ्र कराने की माँग की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक एस0के0उत्तम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार, सहायक निबन्धक सहकारी समितियां, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र एवं अन्य सहयोगी वैज्ञानिकों , समस्त भूमि संरक्षण अधिकारियों , नहर विभाग, विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, लघु सिंचाई विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यनायक सहित अधिक संख्या में किसान उपस्थित रहे ।







Leave a comment