जालौन-उरई । शासन द्वारा शुरू की गई फर्स्ट स्टेप डिलेवरी स्कीम को लेकर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने तहसील सभागार में कोटेदारों के साथ बैठक की तथा कोटेदारों को योजना को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डां मनोज उत्तम ने कहा कि सरकार द्वारा कोटेदारों को खाद्यान्न दुकान तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए फस्ट स्टेप डिलेवरी स्कीम शुरू की गई है किन्तु कुछ कोटेदारों की दुकान तक ट्रक नहीं पहुंच पा रहा जिसके चलते दुकान तक खाद्यान्न पहुंचाने में दिक्कत आ रही। जिन कोटेदारों की दुकान तक ट्रक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे कोटेदार गांव के बाहर दुकान बनाकर या कमरा किराये पर ले लें तथा उसकी चौहद्दी व नक्शा उपलब्ध कराकर उसकी अनुमति कार्यालय से लें जिससे उनकी दुकान तक खाद्यान्न पहुंच सके तथा ढुलाई व पल्लेदारी पर खर्चा न करना पड़े। इस मौके पर कृपाराम वर्मा, देवीशरण शिवहरे, इरशाद, संतोष कुमार, उमेश, अर्चना, असलम, इरशाद, कुसमा, वकील अहमद, राजकुमार समेत नगर व विकास खंड कुठौंद जालौन के कोटेदार उपस्थित रहे।





Leave a comment