जालौन-उरई । पूर्णादेवी इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान एवं रंगोली प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में अंताक्षरी, क्रांतिकारी वेश एवं प्रांतीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में अंताक्षरी, क्रांतिकारी वेश एवं प्रांतीक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक वेशभूषा की लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र ने किया। इस मौके पर प्रबंधिका संध्या हर्षे एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। वहीं, पूर्णा देवी इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान, रंगोली, आलेखन एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागी आकांक्षा, मुस्कान कुशवाहा, छवि सोनी, शिवांगी, फलक, नीलम, जिगर, राजा साहू, प्रशांत, समृद्ध पोरवाल, रिहान, अदनान, जोया, इकरा, रूखसार, शिवानी, दीक्षा कुशवाहा, निखिल राठौर, राज प्रजापति को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक रज्जन पुरवार ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का मानसिक विकास होता है । अन्य प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों में उत्साह रहता है। प्रतियोगिताओं में जीत हार तो लगी रहती है। लेकिन छात्र इससे मायूस न हों। बल्कि अगली प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त हो जाएं ताकि वह और अच्छा कर सकें। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश कंचन, रविशंकर त्रिपाठी, अरूण पटैरिया, अनवार आदि मौजूद रहे |

Leave a comment