कुठौंद –उरई | ग्राम सैदपुर उबारी की अस्थाई गौशाला से छुट्टा हुई  गायों ने  किसानों की सैकड़ों बीघा फसल उजाड़ दी  | गायों की तबाही के शिकार  ग्राम पंचायत दौन के दर्जनों किसानों ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए अपना दुखड़ा रोया |

 पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने स्वयं सैदपुर उबारी के प्रधान मुन्नालाल के पुत्र को गायों को डगुरु पुरवा गांव की ओर हांकते देखा है  जिसकी जानकारी टेलीफोन के माध्यम से 1076 पर भी दी थी | यह हद दर्जे की गैर जिम्मेदाराना हरकत है | इसी हरकत के चलते उक्त  गौशाला की गायों के द्वारा  डगुरुपुरवा, आलमपुर, ,दोन ,  कुरेपुरा कनार, अजीतापुर आदि  मौजे की खेती पूरी तरह से चौपट कर दिया गया है |  किसानों के द्वारा प्रधान सैदपुर उबारी से इस संबंध में  बात करने पर  उन्होंने पहले से विचरण कर रहीं अन्ना गायों पर अपनी जिम्मेदारी धकेल कर बात को समाप्त कर दी गयी | जाहिर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप  गायों की देखभाल विकासखंड कार्यालय के जिम्मेदारों के द्वारा नहीं की जा रही है |  सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं | गौशालाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है जबकि इस संबंध में शासन-प्रशासन सभी को अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई है | उनमें  दिलीप सिंह सेंगर, भीकम सिंह, कुलदीप सिंह, माधव सिंह,  मुनीम सिंह, गोपाल, मंजू सिंह, राजपाल सिंह मेहरबान सिंह, महेश्वरी सिंह, बलवीर सिंह, संजय सिंह, अंशु सेगर, राहुल, अनुराग सिंह, शेर सिंह भदोरिया,  कुंवर सिंह कुशवाहा  आदि  किसानों ने अपने इस  दर्द का बखान करते हुए सही-सही हाल कह सुनाया |

Leave a comment