कुठौंद –उरई | विकासखंड की ग्राम पंचायत नकेलपुरा में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक द्विवेदी की टीम ने ग्राम पंचायत के कार्यों का सोशल ऑडिट प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक के जरिये किया | इस दौरान कच्चे और पक्के विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन क्रम में सीसी निर्माण , इंटरलॉकिंग, बंधी, बांध का निरीक्षण टीम ने किया | ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक द्विवेदीके साथ तकनीकी सहायक सत्यप्रकाश खरे , प्रधान मुलायम सिंह रहे | सैकड़ों ग्रामीणों के समक्ष सोशल ऑडिट की बैठक में मुख्य रूप से ऑडिटर दीपक द्विवेदी ने जॉब कार्ड धारकों से बात करते हुए पूछा कि आप लोगों की मजदूरी टाइम टेबल से मिल रहीहै कि नहीं तो जाब कार्ड धारकों ने बताया कि हम लोगों को मजदूरी समय से नहीं मिल रही है | ग्राम प्रधान मुलायम सिंह से पूछने पर उन्होंने कि विकासखंड मैं अभी पैसा नहीं आया है | पैसा आने पर सब को मजदूरी समय से भुगतान कर दी जाएगी| बिंदुवार फाइलों को भी चेक किया , कहीं कोई कमी नजर नहीं आई |






Leave a comment