महोबा । देश में 69 वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक प्रदेश सहित पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सहकारी सप्ताह के तीसरे दिन आज जनपद महोबा के जिला सहकारी बैंक लि. हमीरपुर महोबा के सभागार में संगोष्ठी एवम् सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शुचिता चतुर्वेदी सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ ने कहा कि सहकारिता की मूल भावना आपस में मिल जुलकर कार्य करना है | सहकारी समितियों से जुड़े सभी प्रतिनिधि सामाजिक भावना से कार्य करते हैं |
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रवीण सिंह जादौन प्रदेश महामंत्री सहकार भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता से ग्रामीण विकास संभव है | युवा सहकार योजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में पलायन रुकेगा | युवा नए क्षेत्र में सहकारी समितियों का गठन करें | प्रधानमंत्री के संकल्प सहकारिता से समृद्धि” को प्रदेश में सहकार भारती पूरा करने का कार्य करेगी। सहकारी समितियों के माध्यम से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बृजपाल सिंह पूर्व सचिव चरखारी सदर, रणविजय सिंह सचिव केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार महोबा एवं चरखारी , राम सागर अवस्थी पूर्व फील्ड ऑफिसर भूमि विकास बैंक एवं सहकार भारती के सक्रिय सदस्यों आदि को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया| । इस मौके पर
मनोज कुमार प्रदेश सहसंयोजक F.P.O. प्रकोष्ठ, आशीष सिंह उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक, शिवम सिंह विपणन प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक, पीयूष चौरसिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला महिला प्रमुख ज्योति चतुर्वेदी , लायक सिंह, आशीष शिवहरे , जगदीश शिवहरे , विवेक सिंह उपस्थित थे |
संचालन जिला महामंत्री- दीपेंद्र सिंह ने किया, अंत में सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख प्रशांत कुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार एवम् धन्यवाद व्यक्त किया |






Leave a comment