जालौन-उरई । ग्राम भदेख में बन रही आयुर्वेदिक अस्पताल की इमारत के गुणवत्ताहीन बनने की शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है। ग्रामीण ने कार्य मानक के अनुसार कराने की मांग एसडीएम से की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेख निवासी श्यामू तिवारी ने एसडीएम सना अख्तर को शिकायती पत्र देकर बताया उनके गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल की इमारत बनाने का कार्य चल रहा है। लेकिन उक्त इमारत बनाने के कार्य में मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है | सीमेंट के स्थान पर डस्ट का अधिक प्रयोग किया जा रहा है। जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसके अलावा निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है। मानक विहीन कार्य होने से भवन अधिक समय तक नहीं चलेगा। यदि मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए तो इमारत अच्छे से बन सकती है। ग्रामीण ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य मानक के अनुसार किया जाए।





Leave a comment