उरई | रामपुरा क्षेत्र में 70 वर्षीया वृद्धा की कुए में गिर जाने से जान पर बन आई थी | इसी बीच खबर पा कर पहुंचे सिद्धपुरा चौकी इंचार्ज मूलचंद यादव ने मामले की नजाकत को भांपते हुए तत्पर कार्रवाई की जिससे वृद्धा को सकुशल कुँए से बाहर निकाल लिया गया | पुलिस द्वारा इस मामले में दिखाई गयी संवेदनशीलता की क्षेत्र में जम कर सराहना हो रही है |
घटनाक्रम के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर निवासी 70 वर्षीय मंझली देवी पत्नी धर्मवीर सिंह एक कुँए के किनारे से गुजरते समय लड़खड़ा जाने से उसमें गिर गयी | कुआं गहरा होने से किसी की हिम्मत उसमें नीचे छटपटा रहीं बुजुर्ग महिला को बचाने की नहीं हो रही थी | असहाय ग्रामीणों ने सिद्धपुरा चौकी इंचार्ज मूलचंद्र यादव को फोन करके उनसे मदद की गुहार लगाई तो बिना देर लगाए मूलचंद्र मौके पर आ गए | उन्होंने स्थिति को देखा जिसके बाद गाँव में कुआं खोदने वाले लोगों को बुलवाया | उनमें से एक युवक को उन्होंने अपनी जेब से रूपये दे कर कुँए में नीचे उतर कर वृद्धा को निकाल ले आने के लिए राजी किया | उनके आनन् फानन प्रयास से वह युवक समय रहते वृद्धा को बाहर निकालने में सफल हो गया जिससे वृद्धा की जान बच गयी |






Leave a comment