उरई | पुलिस के साइबर सैल की प्रभावी कार्रवाई से ऑन लाइन धोखाधड़ी के शिकार युवक की रकम उसके खाते में वापस आ गयी |
ध्यान रहे कि कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ला निवासी सादिल अंसारी ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को प्रार्थना पात्र दे कर अपने साथ आन लाइन धोखाधड़ी में 3 लाख रूपये गायब कर दिए जाने की शिकायत करते हुए यह रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई थी | इस पर एस पी ने साइबर क्राइम सेल की टीम को मामला सौंपते हुए इसमें गंभीरता पूर्वक कदम उठाने को कहा |
साइबर टीम ने अपने प्रयास के तहत सादिल के बैंक स्टेटमेंट का अवलोकन किया और इसके बाद तकनीकी कार्रवाइयों से आखिरकार सादिल के खाते में पूरी गायब रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की | पुलिस की इस मदद से अभिभूत सादिल अंसारी आज पुलिस अधीक्षक के पास कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए मिले |






Leave a comment