नम्रता –सुदामा ने क्षीर सागर में गंगा जमुनी तहजीब की धारा बहा कर शहर में रचा नया इतिहास , हिंदू मुस्लिम धर्म गुरुओं से दिल खोल कर मिला आशीर्वाद

उरई।  गंगा- जमनी तहजीब की धारा नगर के क्षीर सागर में बह पड़ी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। परिसर में काशी विश्वनाथ और अजमेर शरीफ के दर्शन के लिए हिन्दू- मुस्लिम श्रद्धालु एक साथ बैठे थे। मंगलमय यात्रा के लिए दोनों धर्मों के धर्मगुरुओं की ओर से प्रार्थना की गई। 

शहर के क्षीरसागर में एक अनोखा इतिहास बनते देखा गया। जिसने भी इस बारे में सुना उसने प्रशंसा की। धर्म आधारित इस सोच को नम्रता तिवारी दीक्षित और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित जमीं पर लेकर आये। दोनों का इरादा है कि दोनों धर्मों से करीब तीन हजार श्रद्धालुओं को अलग- अलग उनके तीर्थ स्थलों पर भेजा दर्शनार्थ भेजा जाएगा। 

अपने- अपने धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए श्रद्धालु क्षीर सागर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर गंगा- जमुनी संस्कृति की अवधारणा को मजबूती मिली। ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धन महाराज ने कहा कि इस कार्य के लिए जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। ईश्वर उन्हें जरूर ताकत देगा। हाफिज मंजूर ने कहा कि जो प्रयास नम्रता- सुदामा ने किया है सद्भावना कायम रखने के लिए बहुत काबिले तारीफ प्रयास है।कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इस वक्त जब सामाजिक और धार्मिक सद्भाव की स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में धार्मिक यात्रा का यह प्रयास बहुत सराहनीय है।  इसकी महक बहुत दूर तक जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कहा कि उरई के इस नेक कार्य की सुगंध पूरे देश तक पहुंचेगी। पूरे समाज में सद्भावना  का संदेश प्रसारित होगा। नम्रता तिवारी दीक्षित ने कहा कि उनके पिता का कहना था कि समाज के लिए जियो। उरई के मुस्लिम समाज से भी उनके परिवार को बहुत स्नेह और सम्मान।मिला है। धार्मिक यात्रा के माध्यम से उनका कुछ ऋण चुकाने की कोशिश भर है। सुदामा दीक्षित ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी प्रयास को राजनीतिक रूप न दिया जाए। चुनाव लड़ूं या न लड़ूं ये धार्मिक यात्राएं हमेशा जारी रहेंगी। इसके अलावा प्रदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र मौखरी, सोहराब खान ने भी संबोधित कर इस कार्य की खुले दिल से प्रशंसा की। मिर्जा साबिर बेग ने भजन और नातिया पाक प्रस्तुत किया। बाद में महंत सिद्धन महाराज , हाफिज अब्दुल जब्बार, हाफिज जमील, विधायक विनोद चतुर्वेदी , जिलाध्यक्ष सपा नवाब सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर दोनों धार्मिक दलों को बसों से रवाना किया। संचालन शफीकुर्रहमान कशफी ने किया। इस दौरान महंत शिद्धन महाराज  और हाफिज  अब्दुल जब्बार  , हाफिज  जमील  , हाफिज मंजूर , शहर काजी शकील बेग  , कारी  शमसुल कमर ,हाफिज शेख मोहम्मद  ,कारी मेराज बेग रहमानी , कालपी विधायक  विनोद चतुर्वेदी  , जिलाध्यक्ष  नवाब सिंह  , पूर्व जिलाध्यक्ष सोहराब खान  , पूर्व विधायक दयाशंकर बर्मा  , पूर्व मंत्री  नारायण दास अहिरवार  , प्रदीप दीक्षित ,  सुरेन्द्र मौखरी  , आमीन खान  ,  अतर सिंह राठौर ,  बीरेंद्र यादव , मानसिंह पाल , महेश शिरोमणि ,  केके प्रजापति  , अशोक गुप्ता महाबली ,  मिर्जा साबिर,शफीकुर्रहमान कश्फी , जीवन बाल्मीकि, अनिरुद्ध द्विवेदी  ,जमील मंसूरी , मांडवी निरंजन , महेश विश्वकर्मा , आरिफ खान , अखिलेश शर्मा , धीरेन्द्र अग्रवाल , रेखा परिहार, मीरा राठौर , विनोद वर्मा आदि रहे |

Leave a comment