जालौन-उरई । जनपद की जनता की समस्याओं को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से जनहित में लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग की ।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव कमलाकांत वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सना अख्तर को सौंपा । उन्होंने बताया कि जनता पहले सूखा ,फिर अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। दैवीय आपदाओं से प्रभावित किसानों को कम से कम 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिलाया जाए। दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले लोगों व मृत पशुओं के पालकों को आर्थिक सहायता दी जाए। लगातार प्रकृति के कोप के शिकार हो रहे किसानों को निशुल्क खाद, बीज व आवश्यक सामग्री दिलायी जाए। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल माफ किए जाएं। नगर पालिका द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाए गए गृहकर को वापस कराया जाए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे इमर्जेंसी सेवा उपलब्ध कराने व चिकित्सक की ड्यूटी लगाने की भी मांग की गई। साथ ही रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों के लिए बेडिंग जोन मार्केट बनाने व नगर पालिका के अंदर नजूल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग भी की है। इस मौके पर कमलेश आचार्य, नीरज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment