सिरसाकलार-उरई | जहटौली में शुक्रवार को सभा कर मिहॉलिया ग्रामीण वितरक इंडेन गैस एजेंसी जखा के तकनीशियनों ने खाना पकाने वाली गैस के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीकों और एतिहात की जानकारी दी |
उन्होंने कहा कि इसे ले कर जागरूकता की कमी होने से सिलेंडरों में आग लग रही है जिससे जानलेवा हादसे हो रहे हैं | जहटौली गाँव मे भी कई घरों में गैस सिलेंडरों में आग लग चुकी है | इसी के मद्देनजर इंडेन गैस जखा के प्रोप्राइटर जयन्त कुमार ने जागरूक कैम्प लगवाया जिसमें मैडेटिरी अधिकारी जसमन्त राव ने ग्राम की महिलाओं व पुरुषों को गैस सिलेंडर से लेकर सही तरीके से चूल्हा जलाने तक की जानकारी दी | कहा कि कभी रेगुलेटर का स्विच आन न न रखें | चूल्हा हमेशा सिलेंडर से ऊँचाई पर रखें | गैस के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें | हमेशा सूती पकड़ा पहनकर खाना पकायें आदि जानकारी देकर जागरूक किया | अगर कभी किसी के यहाँ आग लगती है तो तुरन्त एजेंसी को सूचित करने की अपील की |
कहा कि गैस कनेक्शन कराने के बाद बीमा अवश्य करायें |
धर्मेंद्र मैकेनिक, सतीश कुमार मैकेनिक एजेंसी संचालक जयन्त कुमार के साथ मौजूद रहे|






Leave a comment