जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनवां में पिछले माह घर में घुसकर युवक को सरिया से पीटने के बाद उसके भाई को  गोली मार दी गयी थी । इस घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था | अब  पुलिस ने एक अन्य फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया। 

कोतवाली क्षेत्र के रनवां में 25 अक्टूबर को दिन में करीब 12 बजे योगेश उर्फ मोनू व अभिषेक ने घर में घुसकर महेंद्र के ऊपर सरिया से जानलेवा हमला किया था और यतेंद्र कुमार को तमंचा से उसके पैर में गोली मार दी थी। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस  योगेश उर्फ मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं,शुक्रवार को  एक अन्य आरोपी सिद्दीक अली पुत्र सफर अली निवासी लहचूरा को पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास से पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 315 बोर तमंचा, 2 जिंदा कारतूसव 1 खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a comment