जालौन-उरई । नगर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। 10 दिन में न्यायालय के बाहर खड़ी दूसरी बाइक चोरी हुई है  । पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है।

नगर में बाइक चोरी  की घटनाएं  लगातार घटित हो रही हैं। न्यायालय में विचाराधीन दहेज उत्पीड़न के मामले में थाना कुठौंद के ग्राम निनावली कोठी निवासी सोहिल उर्फ कल्लू पुत्र मुस्तकीम अपनी बाइक से मुसिंफ कोर्ट आया था। न्यायालय के आसपास वाहन स्टैंड न होने के कारण वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर न्यायालय परिसर में चला गया। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी उसकी बाइक का पता नहीं चला। जिसके बाद उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है।

Leave a comment