जालौन-उरई । घर में अकेली किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी तबियत खराब थी। वह अपना इलाज कराने के लिए सितंबर माह में पत्नी व परिजनों के साथ लखनऊ गए थे। इस दौरान उनकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर बीती 7 सितंबर को गांव का ही करन सिंह जबरन घर में घुस गया और पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने पुत्री के साथ मारपीट भी कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इलाज कराकर जब वह वापस लौटा तो पुत्री ने उसे इस बात के बारे में बताया। जब उसने करन से शिकायत की तो वह उल्टा धमकाने लगा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply