जालौन-उरई । गुरूवार की रात करीब 10 बजे बंगरा रोड पर सु़ढ़ार सालाबाद के पास एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था । शुक्रवार को उक्त व्यक्ति की शिनाख्त हुई जो सुढ़ार गांव का था।
गुरूवार की रात करीब 10 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। व्यक्ति को देखकर लग रहा था कि किसी ने उसे टक्कर मार दी है। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। आसपास गांव में पूछतांछ करने पर उसकी पहचान दिनेश कुमार (30) पुत्र सिया निवासी सुढ़ार के रूप में हुई। मृतक के भाई राजू ने उसकी पहचान की। भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई दिनेश कुमार अविवाहित था। वह कोंच चौराहे पर कटिंग की दुकान पर काम करता था। रात में यदि गांव का कोई वाहन मिल जाता था तो वह उससे घर आ जाता था। अन्यथा वह पैदल ही घर आता था। गुरूवार को भी भाई दुकान पर गए थे। रात में वापस आते समय गांव के करीब ही किसी अज्ञात वाहन ने उनके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।








Leave a comment