उरई।  अपनी कार का सौदा करके रूपये झटक लिए और रकम हड़प गया | लेकिन यह करतूत उसे भारी पड गयी | धोखाधड़ी के शिकार युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करके उसकी तलाश शुरू कर दी है |

विवरण के मुताबिक़  शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी दीपेश सिंह ने पुलिस को शिकायत में  बताया कि 21 जून को उसने डकोर के मुहम्मदाबाद निवासी आनन्द तिवारी उर्फ भोलू ने उससे  सवा लाख रुपये अपनी कार बेचने के  ले लिए थे और कार भी तात्कालिक तौर पर उससे सौंप दी थी पर कार उसी के नाम बनी रही क्योंकि उसने दस दिन बाद कार का मालिकान  ट्रांसफर करने की बात कह कर उसे विश्वास में ले लिया था । इसी बीच  वह उसके साथ कार लेकर कानपुर गया और इस दौरान झांसा दे कर फिर अपने पास रख ली। इसके बाद वह हठधर्मिता दिखाने लगा और  कई बार बोलने के बाद भी न तो कार और न ही रुपये वापस लौटाए। इतनी ही नहीं शहजोरी की सीमा लांघते हुए वह धमकी देने पर उतर आया |  पुलिस ने सरसरी तौर पर उसकी शिकायत को सही पाया और आरोपी के खिलाफ  धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश  शुरू कर दी ।

Leave a comment