कुठौंद-उरई । दिमागी बुखार से पीडि़त होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर ब्लाक अफसर होमगार्ड ने उसके घर पहुंचकर परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक के साथ सांत्वना दी। वहीं मृतक के पुत्र को नौकरी का आश्वासन दियामाधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव निवासी नीत पाल सिंह (46) माधौगढ़ कंपनी में होमगार्ड के पद पर था। पिछले कुछ समय से वह बुखार से पीडि़त था। जिससे उसकी इलाज के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचे ब्लाक आफिसर होमगार्ड ब्रजेश सिंह ने शासन की ओर से पांच लाख रुपये की चेक उसके परिजनों को सौंपी। पुत्र को नौकरी का आश्वासन दिया। इस दौरान उसकी कंपनी के होमगार्ड साथी विनोद, सत्यनारायण, सरमनलाल, सूरज सिंह आदि अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।







Leave a comment