माधौगढ़-उरई । किसान के घर रात में अचानक लगी आग के चलते गृहस्थी का सामान व एक बाइक, अनाज सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गालमपुरा गांव निवासी किसान परमाल सिंह यादव के घर में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की ऊंची लपटें व धुआं देखकर घर व मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक किसान के घर में रखा भूसा, अनाज, सरसों, बाइक, गृहस्थी का सामान सहित ढाई लाख का नुकसान हो गया। परिजन आग लगने का कोई कारण नहीं बता पा रहे है।







Leave a comment