कालपी-उरई | नगर पंचायत कदौरा द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस नेऔचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
शुक्रवार की दोपहर को नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल के साथ उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार अचानक कदौरा स्थित गौशाला में पहुंचे और गौशाला में गौवंशो की देखरेख का इंतजाम देखा। गौवंशो के लिए स्थापित छायादार सेटो का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जानवरों के खाने के चारे तथा भूसा के स्टाक का जायजा लिया। पूरे गौशाला परिसर में घूम कर स्वच्छता का भी अवलोकन किया । इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से वार्ता करते हुए निर्देश दिये कि आने वाले दिनों में शीतलहर के प्रचंड होने की अनुमान है। इसलिए गोवंश को शीतलहर से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किया जाना आवश्यक है। गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर उप जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। विदित हो कि गौशाला में गायों की सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शासन की प्राथमिकताओं में है। इस दृष्टिकोण से प्रशासन तथा जिम्मेदार अधिकारी गौशालाओं की व्यवस्थाओं को ले कर सचेत बने हुए हैं |







Leave a comment