कालपी-उरई | जोल्हूपुर मौजे के खेतों में जलभराव की समस्या को निपटाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार आईएएस ने स्थलीय निरीक्षण कर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना तैयार की जा रही है | जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।
ज्ञात हो कि जोल्हूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले 5 -6 वर्षोंं से ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते पिछले महीने हुई भीषण बाढ़ के कारण जोल्हुपुर मौजे की हजारों बीघा जमीन बरसाती पानी से लबालब भर गई है। यहाँ तक कि जल निकासी न हो पाने से अभी तक खेत भरे हुए हैं। इस दिशा में ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने समस्या को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से मुलाकात कर इस विभीषिका के बारे में चर्चा की। एसडीएम ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने समस्या के निदान के लिए समिति गठित की है।
टीम में रेल विभाग, राजस्व, लोक निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियन्ता, वेतबा नहर द्विवतीय के अधिशासी अभियंता, राज्य सेतु निगम के अधिशासी अभियंता तथा अन्य अधिकारियों की टीम ने जोल्हूपुर मौजे की जलभराव वाली कृषि योग्य भूमि का हर कोण से निरीक्षण करके जल निकासी के रास्ते को तलाशा। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल तथा राजस्व कर्मचारी भी रहे।







Leave a comment