
उरई | जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में शनिवार को प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की महान नायिका रानी लक्ष्मीबाई की जयंती एतिहासिक भव्यता के साथ निकाली गयी | पहली बार रानी लक्ष्मी बाई जयंती का कार्यक्रम यहाँ इतने वृहद् पैमाने पर मनाया गया | इसमें शोभायात्रा का डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस था जिससे शहर में घंटों जाम की स्थिति रही | रानी लक्ष्मीबाई और उनकी झलकारी बाई सहित घोड़े पर सवार वीरांगना सहेलियों का तानाबाना ओढ़े बच्चे , शहीद भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों का भेष धारण किये बच्चे , हाथ में तिरंगा लिए हुजूम के चलते मुख्य सडकों पर देशभक्ति का सैलाब दिखाई दे रहा था | बाद में शोभायात्रा के जुलूस का समापन सभा के साथ हुआ जिसमें प्रथम स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों के स्मरण को नयी पीढी में देश के लिए बलिदानी भावनाएं उत्पन्न करने का श्रोत बताते हुए उनसे जुडी तिथियों को उत्साह के साथ मनाने का आव्हान किया गया |

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के शानदार संयोजन में आज रानी लक्ष्मी बाई की जयंती व्यापक धूमधाम से मनाई गयी | सुबह 10 बजे बस स्टैंड स्थित रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिला कर फिरंगियों से लोहा लेने वाली झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शोभा यात्रा का आगाज हुआ |स्शोभायात्रा का एक सिरा बस स्टैंड पर और दूसरा घंटाघर पर था जिससे इसकी विशालता का अनुमान लगाया जा सकता है | इसमें दर्जनों स्कूलों के बच्चों की आकर्षक झांकियों के साथ साथ पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संभ्रांत महिलायें और पूर्व सनिक शामिल थे | प्रमुख नेताओं व समाजसेवियों में घनश्याम अनुरागी के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी , पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी , भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप दुबे , चौधरी जयकरण सिंह , युद्धवीर सिंह कंथारिया , लक्ष्मण दास बाबानी , प्रलुव्य निरंजन , जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर , अमित निरंजन बाबूजी , आशीष पाठक , पूर्व बैंक मनेजर रमाकांत त्रिपाठी , संतोष गुप्ता , डॉ कैलाश निरंजन , डॉ सीपी गुप्ता , अलीम सर , अनिल सिन्दूर , जेपी सिंह एडवोकेट आदि और विदुषियों में शशि सोमेन्द्र सिंह , डॉ ममता स्वर्णकार और गरिमा पाठक ने शोभायात्रा के साथ सड़कों पर कूच किया | शोभायात्रा पर जगह – जगह पुष्पा वर्षा की गयी | रास्ते में पीली कोठी पर सरदार पटेल , माहिल तालाब पर महात्मा गांधी , भगत सिंह चौराहे पर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया | टाउन हाल पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की वन्दना के बाद शोभायात्रा सभा में परिवर्तित हो गयी | टाउन हाल परिसर में हुए इस सभा की अध्यक्षता घनश्याम अनुरागी औए संचालन युद्धवीर सिंह कंथारिया ने किया | बृज भूषन सिंह मुन्नू, शशि सोमेन्द्र , शान्ति स्वरुप माहेश्वरी आदि ने भी विचार प्रकट किये |








Leave a comment