माधौगढ़-संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने साधारण तरीके से जन समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को चेतावनी दी। लेकिन इस बीच ग्राम प्रधान और सचिव के भ्रष्टाचार से संबंधित मामले की शिकायत हुई तो वह नाराज दिखी और जांच डीपीआरओ को दे दी।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 शिकायतें आई जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण हो गया। तहसील माधौगढ़ के सभागार में जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में जनसमस्याओं को सुना गया। दो शिकायतों पर ही जिलाधिकारी की नाराजगी दिखी। रामकुमार भरद्वाज द्वारा ग्राम असहना में फर्जी तरीके से इंटरलॉकिंग के भुगतान के मामले पर शिकायत की गई तो डीएम मैडम नाराज़ दिखी और जांच डीपीआरओ को दे दी। जबकि दूसरी ऊमरी नगर पंचायत द्वारा गलत मृत्यू प्रमाण पत्र बनाने के मामले पर विद्यावती त्रिपाठी की शिकायत पर जिलाधिकारी कड़क हुई तो फ़ौरन सुधार होकर प्रमाण पत्र बन गया। वहीं अन्य सामान्य शिकायतों पर जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी रवि कुमार,सीडीओ अभय कुमार,एसडीएम अंगद यादव,सीओ डॉ देवेंद्र कुमार सहित सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण
सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद एसपी रवि कुमार ने कोतवाली माधौगढ़ का निरीक्षण किया। ज्यादातर रजिस्टरों में खामियाँ मिली,जिस पर एसपी प्रभारी एसएसआई गोकुल सिंह से नाराज दिखे।








Leave a comment