गंदगी व काई  से पटा पुराना तालाब , अब हुईं प्रशासन की नजरें इनायत

सिरसाकलार-उरई | कुठौंद ब्लॉक के गाँव जखा में  रोड के किनारे बने पुराने तालाब की सफाई न होने से गंदगी से पटता जा रहा है |

बता दें कि सरकार तालाब की सफाई और सुंदरीकरण के लिए लाखों खर्च कर रही है पर कुछ जगह ऐसा है कि शासन के आदेशों की अवहेलना हो रही है , तालाब सफाई की बात अलग उसमें तो  लोग कूड़ा कचड़ा डाल रहे हैं |

ग्राम के ठाकुर प्रसाद , अखिलेश ,  दीपक , योगेंद्र का कहना है कि कई बार इस तालाब के लिए  मांग की गई कि सफाई हो जाय जिससे  रोड के किनारे तालाब में  आवारा व पालतू जानवर सभी पानी पी सकें | इसमें पत्तल तक डाली जाती हैं , घरों का  कचड़ा इसी में फेका जाता है | आज तालाब अपनी दुर्दशा पर रो रहा है |  एक समय ऐसा था कि इसमें ग्राम के आधे से ज्यादा लोग नहाते थे | शीतल जल था |  लोगों का कहना है कि इसकी सफाई आज तक नही हुई |  कागजो में खाना पूर्ति होती रही जबकि मौके पर जीरो रहा |  नीचे इतना कचड़ा है कि कोई छोटा मवेशी चला जाय तो निकल नहीं  पायेगा |  

गाँव मे 4 तालाब हैं ,  केवल एक की सफाई 1 वर्ष पहले हुई थी |

लोगो का कहना है कि ग्राम के नजदीक तालाब हैं  अगर तालाब की सफाई कर सुंदरीकरण हो जाये तो चारों तरफ लोग मार्निंग जाब कर  सकें |  युवा अपनी दौड़ मेहनत कर सकें इस ओर आज तक इतने प्रधान बने किसी ने नहीं  सोचा जबकि तालाब कुआ विकास की मुख्य धारा के बिंदु है | लोगो ने जल्द तालाब की सफाई कर सुंदरीकरण की मांग की है |

ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित सचान का कहना है कि तालाब की सफाई के लिए कार्ययोजना भेजा गयी है जैसे ही स्वीकृत मिलती है सफाई होगी और गंदगी डालने वालों को रोका गया है |  न मानने पर कार्यवाही की जाएगी |

Leave a comment