जालौन-उरई । नगर में बीज खरीदने के लिए आए युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। बाद में रुपये युवक के पास से ही बरामद हो गए । पुलिस युवक से पूछतांछ कर रही है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा का निवासी राघवेंद्र कुमार नगर में बीज खरीदने के लिए आया था। दोपहर में उसने पुलिस को सूचना दी कि गल्ला मंडी के पास से बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोककर जबरन उसकी जेब में पड़े 17 हजार रुपये छीन लिए और रुपये लेकर दोनों वहां से भाग गए। रुपये छीने जाने की घटना को लेकर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आसपास पूछतांछ की लेकिन ऐसी कोई घटना पुलिस के सामने नहीं आई। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से साढ़े 16 हजार रुपये बरामद हो गए। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को कोतवाली में बैठा लिया है। पुलिस युवक से झूठी सूचना देने का कारण पूछ कर रही है।







Leave a comment