सिरसाकलार-उरई |
एक माह पहले आगरा के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर लूट के इरादे से क्षेत्र के एक युवक को रोका था जिसमें युवक बदमाशो से भिड़ गया था | इसी दौरान बदमाशॉन ने चाकुओं से मार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था | इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई |
बता दे कि रामजी चौहान पुत्र प्रमोद चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी जखा भाजपा के अपने गाँव के बूथ अध्यक्ष थे | एक माह पहले दिल्ली से आगरा आये वही से अपनी बहिन के घर जाने के लिए पैदल बस अड्डे जा रहे थे | तभी कुछ बदमाश बाइक से आये और लूट के इरादे से उसे रोक कर झीना झपटी की तो रामजी बदमाशो से भिड़ गए | बदमाशो ने चाकुओ से वार कर उन्हें घायल कर दिया जिनका इलाज झांसी चल रहा था | राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने रामजी को अस्पताल में भर्ती कराकर पिता को सूचना दी थी तो पिता प्रमोद चौहान ने रामजी को झांसी भर्ती कराया था | हालात बिगड़ने पर परिजन झांसी से शनिवार को ग्वालियर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई | उसके दिवंगत हो जाने की खबर से पत्नी जानकी का रो रो कर बुरा हाल है | रामजी के केवल एक नन्ही सी बच्ची है जबकि 3 भाई हैं जिनमें रामजी सबसे बड़ा था। होनहार होने से वह बूथ अध्यक्ष बना था | गांव व क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय था जिससे उसके असामयिक निधन के कारण क्षेत्र व गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी है |








Leave a comment