सिरसाकलार –उरई |
कस्बे में रविवार की शाम हरिकेश वर्मा भवन निर्माण कर चारदीवारी करा रहे थे तभी सूचना पर ग्राम प्रधान दृगपाल भास्कर ने मौके पर जाकर मना किया तो हरिकेश के दोनों लड़के मोनू और संतोष ने गाली गलौज कर, लाठी-डंडों से धमका कर प्रधान पर दौड़े | मौके पर मोहल्ले की महिलाओं ने ग्राम प्रधान को बचाया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था | मारपीट का सोशल मीडिया पर ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया गया जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दबंगों को पुलिस का कोई भय नहीं है |
ग्राम प्रधान द्वारा थाने जाकर 3 लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा करने और मारपीट करने की तहरीर दी गई है | इस संबंध में थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है | जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस के मुताबिक तहरीर दोनों तरफ से आयी है | दोनों पक्षो को थाने बुलाया गया है |







Leave a comment