जालौन। किशोरी की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने एवं पॉक्सो एक्ट में पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने रावतान निवासी गजेंद्र और पहलवानबाड़ा निवासी बॉबी पर आरोप लगाया था कि दोनों ने उनकी बेटी की अश्लील वीडियो क्लिप बना ली है और उसे वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। करीब एक पखवारे पूर्व पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस उक्त मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार की सुबह एसआई कल्लू प्रसाद को सूचना मिली कि उक्त मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपी चंुगी नंबर चार के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली लाकर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Leave a comment