जालौन-उरई । जियो प्रोजेक्ट का मैटेरियल गोदाम में पड़ा है। उक्त मैटेरियल से लोहे के आइटम चोरी होने की शिकायत मैनेजर ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू ई है कर ।
जनपद मेरठ अफजलपुर निवासी शहनवाज ने पुलिस को बताया कि जियो प्रोजेक्ट का नगर में कार्य चल रहा है। प्रोजेक्ट में काम आने वाला सामान को रखने के लिए वह उरई रोड स्थित नीलम सीड्स की गोदाम किराए पर लिए हैं। उक्त गोदाम में उनका सभी सामान रखा हुआ है। प्रोजेक्ट में काम आने वाला सामान हीं लिया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से गोदाम में रखा लोहे का सामान अक्सर चोरी हो जाता है। यह चोरी कई बार हो चुकी है। हर बार लोहे का कोई न कोई सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले जाते हैं। उन्होंने पुलिस से चोरों से चोरी गए सामान को बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोेरों की तलाश शुरू की।







Leave a comment