जालौन-उरई । उधार लिए रुपये वापस न लौटाने एवं मांगने पर गाली, गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी अरविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला कटरा निवासी शाहरूख बीमारी का बहाना बनाकर उनसे कुछ रुपये उधार ले गया था। जिसे उसने एक सप्ताह में वापस करने का वादा किया था। तीन माह से अधिक समय बीतने के बाद भी उसने उधार लिए रुपये वापस नहीं किए हैं। अब उसने  फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया है। जब वह उसके घर रुपये मांगने के लिए गया तो वह गाली, गलौज करने लगा। इतना ही नहीं आइंदा रुपये मांगने पर मारपीट की भी धमकी दी । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment