एट-उरई । विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टा का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई। जबाव न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा की कुंडी तोड़कर शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एट कस्बा निवासी रिजवान की 26 वर्षीय पत्नी गुलफंशा ने रविवार की दोपहर घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ढाई वर्ष पहले गुलफंशा की शादी रिजवान से हुई थी। उनका एक वर्ष का पुत्र अर्श है। जिसका जन्मदिन था। उसके दूसरे मकान में बेटे के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी जहां सभी परिजन गए हुए थे। सूचना पर पहुंचे सीओ शैलेंद्र वाजपेयी, थानाध्यक्ष पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है | मृतका के मायके वाले अगर कोई तहरीर देते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment