नाव से नदी पार कर खेत जा रहे किसान की नाव पानी में पलट जाने से डूब कर मौत

उरई। नाव से नदी पार कर खेत पर जा रहे किसान की नाव नदी में पलट गई। जिससे नाव में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाला। जिसमें किसान की मौत हो गई। जबकि उसकी बहू की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य चार बच्चे सकुशल बच गए। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव निवासी कंधी (60) रविवार की सुबह आठ बजे आटा थाना क्षेत्र के परासन से अपनी नाव से बहू मधु (30) और चार नाती नातिनों के साथ देवराई डेरा अपने खेतों पर जा रहे थे। बेतवा नदी पार करते समय नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नाव सवार सभी लोग नदी में डूब गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कंधी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहू मधू की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बच्चे सकुशल बच गए। मृतक के पुत्र राजू ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस स्थान पर नाव पलटी है वहां मौरंग की मशीनों से खनन हो रहा है जिसके चलते गहरे गड्ढे नदी में होने से नाव अनियंत्रित होकर पलटी है। कंधी सात भाइयों में सबसे बड़ा था। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्र व एक पुत्री है। मौत से पत्नी राजाबाई सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है अ\

Leave a comment